Home » Jamshedpur Road Accident : कुत्ते को बचाने के चक्कर में बहरागोड़ा के नेशनल हाईवे-49 पर पलटी तेज रफ्तार कार, तीन घायल, दो की हालत गंभीर

Jamshedpur Road Accident : कुत्ते को बचाने के चक्कर में बहरागोड़ा के नेशनल हाईवे-49 पर पलटी तेज रफ्तार कार, तीन घायल, दो की हालत गंभीर

Jamshedpur Road Accident : हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया

by Mujtaba Haider Rizvi
Overturned high-speed car on National Highway 49 in Baharagora after trying to save a dog; three injured and two in critical condition.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बहरागोड़ा थाना अंतर्गत के नेशनल हाईवे-49 पर बेला चौक के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जमशेदपुर से ओडिशा के बारीपदा जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने की कोशिश में बेकाबू होकर पलट गई।

हादसे में घायल जमशेदपुर के बर्मामाइंस निवासी विकास मिश्रा, घाटशिला निवासी जगन्नाथ भगत और एक महिला को स्थानीय लोगों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में विकास मिश्रा और जगन्नाथ भगत को उन्नत इलाज के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि महिला को हल्की चोटें आईं और उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस सड़क हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Read Also: Jharkhand welfare Department : छात्रवृत्ति वितरण में देरी पर कल्याण मंत्री चमरा लिंडा नाराज, बोकारो-चतरा-गिरिडीह के अफसरों को लगी फटकार

Related Articles