Home » भुइयांडीह में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर बस्तीवासियों ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला

भुइयांडीह में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर बस्तीवासियों ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला

आज हुए प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, बस्ती वासी बलदेव भुइयां ने किया नेतृत्व

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के भुइयांडीह में टाटा स्टील यूआईएसएल ने कुछ दिन पहले अतिक्रमण हटाया था। यहां कई दुकानें तोड़ दी गई थीं। मकान भी टूटे थे। बस्तीवासी इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। सोमवार को स्थानीय निवासी बलदेव भुइयां के नेतृत्व में बस्ती वासियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। बस्ती वासियों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की। राज्य सरकार से मांग की कि वह उन्हें इंसाफ दिलाए। बलदेव भुइयां ने बताया कि बस्ती वासी आकर्षित है। इसीलिए, वह मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन राजनीति में थे। तब वह इस बस्ती में आते थे। बस्ती वासी उन्हें अभिभावक के रूप में मानते थे। अब उनके चले जाने के बाद उनके बेटे राज्य के मुख्यमंत्री ने बस्ती वासियों को बदहाल हालत में छोड़ दिया है। इसी के चलते बस्ती वासियों को अपना आक्रोश जताना पड़ रहा है। गौरतलब है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद विरोध की कमान पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने अपने हाथ में ले रखी थी। उन्होंने कई बार प्रदर्शन किया। चक्का जाम किया।

आंदोलन में नजर नहीं आए दुलाल भुइयां

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर टिप्पणी की थी। इसे लेकर झामुमो में काफी नाराजगी थी। झामुमो के वरिष्ठ नेताओं ने सीतारामडेरा में दुलाल भुइयां के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद, दुलाल भुइंया अपने बयान से पलट गए थे। सोमवार को हुए प्रदर्शन में दुलाल भुइयां नजर नहीं आए। उसकी जगह स्थानीय निवासी बलदेव भुइयां ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

Related Articles