Home » RANCHI NEWS : ओरमांझी पहुंचा हाथियों का झुंड, वन विभाग ने लोगों को घरों में रहने की दी सलाह 

RANCHI NEWS : ओरमांझी पहुंचा हाथियों का झुंड, वन विभाग ने लोगों को घरों में रहने की दी सलाह 

by Vivek Sharma
हाथियों का झुंड
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी और इरबा क्षेत्र में जंगल से निकले हाथियों का झुंड पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। शनिवार की रात हाथियों का एक झुंड रिहायशी इलाकों के नजदीक देखा गया, जिसके बाद प्रशासन और वन विभाग अलर्ट मोड में आ गया। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही सुरक्षा को लेकर लाउडस्पीकर से लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों में ही रहें और बेवजह बाहर न निकलें।

वन विभाग की टीम कर रही गश्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों का झुंड ओरमांझी क्षेत्र से होते हुए हतवाल की ओर आगे बढ़ गया है। इस दौरान खेतों और आबादी वाले इलाकों में नुकसान की आशंका को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस और प्रशासन की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।वन विभाग ने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लोग हाथियों को देखने या उनका वीडियो बनाने के लिए बाहर न निकलें। इससे जान-माल का खतरा बढ़ सकता है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन या वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।

Related Articles