Sahibganj (Jharkhand) : झारखंड के साहिबगंज में एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक स्कूली बच्चा भी शामिल है। घटना जिला के बरहेट-बरहड़वा मुख्य पथ स्थित छोटा रांगा डांड़ पुल मोड़ के पास की है। वहां शुक्रवार की सुबह यात्रियों को लेजा रही आटो व तेल टैंकर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बच्चे समेत तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। हालांकि, इस हादसे में तीन बच्चे व कुछ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अलग-अलग जगहों पर उनका इलाज चल रहा है।


इलाज में लापरवाही का आरोप, सीएचसी में तोड़फोड़
घटना के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने रांगा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पतना में तोड़फोड़ भी। घटना की सूचना पर बरहड़वा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में बरहड़वा व रांगा थाने की पुलिस को भेजा गया है।
ग्रामीणों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोका
वहां की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुटे हुए हैं। पुलिस शवों को पाेस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास कर रही थी लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया। बताया जा रहा है कि आटो बरहेट से बरहड़वा जा रहा था जबकि तेल टैंकर बरहड़वा से तेल खाली कर बरहेट की ओर जा रहा था तभी यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि सभी यात्री डहुआजोड़ चौक पर उतरने वाले थे लेकिन उससे पूर्व ही हादसा हो गया।
Read Also- Hazaribagh Murder Case : हजारीबाग में युवक की तलवार से कर दी गई हत्या, कई संदिग्ध हिरासत में

