Home » Dhanbad News: धनसार में गड्ढे से मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad News: धनसार में गड्ढे से मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Dhanbad News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad: धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ियां नदी किनारे बने डोभानुमा गड्ढे से शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव दिखाई देते ही आसपास के गांवों और मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलते ही धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पंचनामा तैयार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। शव किन परिस्थितियों में गड्ढे में पहुंचा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है। आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

अज्ञात शव मिलने की खबर से क्षेत्र में भय और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा। थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि अज्ञात शव का मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही मृतक की पहचान कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Also Read: Dumka News: दुमका में दिनदहाड़े व्यवसायी से 3.80 लाख की छिनतई, बाइक सवार अपराधी फरार

Related Articles