Home » Palamu Crime: पलामू में जमीन विवाद में चली गोली, अधेड़ जख्मी

Palamu Crime: पलामू में जमीन विवाद में चली गोली, अधेड़ जख्मी

एमएमसीएच पुलिस चौकी में जख्मी प्रदीप सिंह का फर्द बयान दर्ज किया गया। बयान में उन्होंने बताया कि तीन-चार वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.

by Mujtaba Haider Rizvi
Gumla Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : झारखंड के पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के उदयपुरा वन गांव में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस वारदात में 50 वर्षीय प्रदीप सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें पहले तरहसी स्वास्थ्य उपकेंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज वहीं चल रहा है।

घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार गोतिया परिवार से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि मिश्रटांड़ गांव निवासी चतुर्गुण सिंह ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर प्रदीप सिंह पर गोली चलाई, जिसके बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

मंगलवार को एमएमसीएच पुलिस चौकी में जख्मी प्रदीप सिंह का फर्द बयान दर्ज किया गया। बयान में उन्होंने बताया कि तीन-चार वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इससे पहले कई बार पंचायती और मारपीट भी हो चुकी है। सोमवार रात करीब 11 बजे वह घर में सोए हुए थे, तभी आरोपित पहुंचे और पिस्टल निकालकर सीधे फायर कर दिया, जिससे गोली उनकी कनपटी में जा लगी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हालांकि इस मामले में अब तक तरहसी थाना में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: Ramgarh News : रामगढ़ में कोयला व बालू व्यवसायी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने मांगी रंगदारी

Related Articles