Home » Chaibasa Sports News : धनबाद को हराकर पश्चिमी सिंहभूम सेमीफाइनल में

Chaibasa Sports News : धनबाद को हराकर पश्चिमी सिंहभूम सेमीफाइनल में

Chaibasa Sports News : पश्चिमी सिंहभूम के सचिन दुबे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

by Rajeshwar Pandey
West Singhbhum team celebrating victory against Dhanbad in semifinal qualifier
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : रांची के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे अंतर जिला अंडर -19 (एलिट ग्रुप) क्रिकेट प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम ने धनबाद को 118 रनों से पराजित कर लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पश्चिमी सिंहभूम की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई। अब सेमीफाइनल में पश्चिमी सिंहभूम का मुकाबला 22 जनवरी को जमशेदपुर से होगा।

जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने निर्धारित 90 ओवर में सभी विकेट खोकर 375 रन बनाए। पश्चिमी सिंहभूम की ओर से सचिन दुबे ने 116, कप्तान साकेत कुमार सिंह ने 82, आमर्त्य चौधरी ने 53 तथा अंजनी कुमार यादव ने 46 रन बनाए। जबाबी पारी खेलने उतरी धनबाद की टीम 64.1 ओवर में 257 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

धनबाद की ओर से रुद्र नारायण ने 104 तथा सिद्धार्थ सिन्हा ने 49 रन बनाए। पश्चिमी सिंहभूम की ओर से हृतिक सेठ ने 52 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। पीयूष त्यागी व सत्यम सिंह को दो-दो सफलता हाथ लगी। पश्चिमी सिंहभूम के सचिन दुबे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Read Also: पश्चिमी सिंहभूम में एक घर की गोशाला में फंदे से लटका मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त, जानें क्या है माजरा

Related Articles