17
RANCHI: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शुक्रवार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार से रांची स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मंजूनाथ भजन्त्री ने प्रमंडलीय आयुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। वहीं एसएसपी राकेश रंजन ने भी दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त मुलाकात कर पदभार ग्रहण करने की बधाई और शुभकामनाएं दीं।


