Home » Chaibasa Nagar Parishad Election : दोपहर 3 बजे तक चाईबासा 48.61%, चक्रधरपुर 46.87% मतदान

Chaibasa Nagar Parishad Election : दोपहर 3 बजे तक चाईबासा 48.61%, चक्रधरपुर 46.87% मतदान

Jharkhand Hindi News : जिले के दोनों नगर परिषद क्षेत्र स्थित सभी मतदान केंद्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं, जिनका टेलीकास्ट जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में हो रहा है

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Nagar Parishad Election
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा नगर परिषद एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के सभी 87 मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। विभिन्न मतदान केंद्रों के बाहर सुबह नौ बजे तक भीड़ अधिक रही जबकि मतदान की रफ्तार धीमी देखी गई। चाईबासा नगर परिषद (खण्ड-ख) क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 48.61% प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसी तरह चक्रधरपुर नगर परिषद (खण्ड-ख) क्षेत्र में अपराह्न 1 बजे तक 46.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां भी मतदाता उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

डीसी-एसपी ने कई बूथों का किया निरीक्षण

जिले के दोनों नगर परिषद क्षेत्र, चाईबासा एवं चक्रधरपुर में पारदर्शिता, सुरक्षा और सुचारू रूप से चुनाव कार्य का संचालन सुनिश्चित कराने के लिए उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने संयुक्त रूप से हेलेट प्राथमिक विद्यालय सेन टोला और वार्ड विकास केंद्र-सह-सामुदायिक भवन कुम्हरटोली और चक्रधरपुर में राजकीयकृत राजा नरपत सिंह बालिका उच्च विद्यालय व रानी रसाल मंजरी मध्य विद्यालय-चक्रधरपुर, शिवलाल हरिजन प्राथमिक विद्यालय-चक्रधरपुर का निरीक्षण किया।

सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के क्रम में दोनों वरीय पदाधिकारी के द्वारा मतदान केंद्रों पर संचालित मतदान प्रक्रियाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित सीसीटीवी क्रियान्वयन, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता आदि का बिंदुवार अवलोकन किया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा सभी मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों को तत्परता के साथ कर्तव्य निष्पादन हेतु संसूचित कर स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए निर्देशित किया गया।

शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा मतदान

चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में सुबह 9:00 बजे तक 9.44 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र में 10.68 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों जगह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। समाचार लिखे जाने तक कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मतदान शुरू होने से पहले से ही मतदान केंद्र पर मतदाता कतारबद्ध हो गए थे।

कंट्रोल रूम से रखी जा रही निगरानी

स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया का संचालन सुनिश्चित करने एवं समस्त कार्यवाही पर सतत निगरानी रखने हेतु जिला समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां सुबह से जिला निर्वाचन पदाधिकारी(नगरपालिका) -सह- उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू द्वारा संयुक्त रूप से सभी प्रक्रियाओं पर निगरानी रखी जा रही है। जिले के दोनों नगर परिषद क्षेत्र स्थित सभी मतदान केंद्र सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हैं, जिनका टेलीकास्ट जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में हो रहा है।

Read Also- Chaibasa Nagar Parishad Election : मतदान से पहले चाईबासा में बवाल : BJP–JMM समर्थकों में मारपीट, पैसे बांटकर वोट खरीदने के आरोप-प्रत्यारोप

Related Articles

Leave a Comment