Home » Palamu News : पलामू में युवक की हत्या कर नदी में फेंका शव, वजह जान कर हैरान रह जाएंगे आप

Palamu News : पलामू में युवक की हत्या कर नदी में फेंका शव, वजह जान कर हैरान रह जाएंगे आप

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
palamu murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पालामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चेडाबार गांव में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है। ससुराल आए युवक का शव कोयल नदी से बरामद किया गया है। शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है और शरीर पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान योगेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो नावाबाजार थाना क्षेत्र का निवासी था। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को कोयल नदी में फेंका गया है।

परिजनों के अनुसार योगेंद्र सिंह की शादी दो वर्ष पहले चेडाबार में हुई थी। इन दिनों उसकी पत्नी इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रही थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह पत्नी के साथ ससुराल आया हुआ था। शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद वह घर से टहलने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।

काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो शनिवार की दोपहर चेडाबार के पास कोयल नदी से उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मृतक का एक छोटा बच्चा भी है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Read also Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

Related Articles

Leave a Comment