Home » Palamu News : सोन नदी में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम

Palamu News : सोन नदी में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम

Palamu News : पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, मामले की जांच शुरू

by Mujtaba Haider Rizvi
Elderly woman drowns in canal in Ghatshila, family refuses postmortem
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड में सोन नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताते हैं कि घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दादरा और पोखराही गांव के बीच गुरुवार को हुई। मृतक दादरा निवासी संजय भुइंया (30) है। बताया जा रहा है कि वह गर्मी से राहत पाने के लिए सोन नदी में नहाने गया था। इसी दौरान, वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

पानी टंकी के सामने से बरामद हुआ शव

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद युवक का शव दादरा स्थित पानी टंकी के सामने से बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

अंचल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने पर अंचल अधिकारी पंकज कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आवश्यक सरकारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह राशि परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Read Also: Palamu News : पलामू में होली के दिन बुजुर्ग की टांगी से हत्या, शराब के नशे में हुआ था विवाद

Related Articles