Home » RANCHI NEWS: महिला से छेड़खानी व मारपीट, परिवार ने लगाई सुरक्षा की गुहार

RANCHI NEWS: महिला से छेड़खानी व मारपीट, परिवार ने लगाई सुरक्षा की गुहार

by Vivek Sharma
थाना से सुरक्षा की गुहार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: चुटिया थाना क्षेत्र में रहने वाली मुस्कान शर्मा ने अपने पड़ोसियों पर छेड़खानी, गाली-गलौज और मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने इस संबंध में थाना लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अपील की है। वहीं महिला ने प्रशासन से अपने और परिजनों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से परेशान किया जा रहा है उससे जान को भी खतरा है।

प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि घटना 7 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने पहले गाली-गलौज शुरू की और बाद में जबरन घर के पास आकर कमेंट करना और अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने सड़क पर गाली-गलौज करते हुए पीड़िता और उसके परिवार को धमकी दी। महिला का कहना है कि आरोपियों ने न केवल अभद्र टिप्पणी की बल्कि मारपीट भी की और कपड़े फाड़ने की कोशिश की। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पीड़िता का आरोप है कि इस घटना से पूरा परिवार भय और तनाव के माहौल में जी रहा है। पीड़िता ने प्रशासन और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी अभद्र टिप्पणी की गई थी।

पहले से चल रहा है विवाद

महिला ने बताया कि प्रवीण शर्मा के साथ पहले से जमीन विवाद चल रहा है। उस पर स्टेटस को भी लगा है। इसके बावजूद वहां निर्माण कार्य जारी है। इसे लेकर एसएसपी से भी मिली। उन्होंने तत्काल काम रुकवाया। अब उसकी गर्लफ्रेंड सपना देवी चाउमिन बेचती है। गाली देना, अभद्र टिप्पणी करना उसकी रोज की आदत हो गई है। इतना ही नहीं 3 बार हमलोगों को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। प्रवीण के दोस्तों ने भी मुझ पर हमला किया है। मेरी बहन के बाल उखाड़ दिए। मां की साड़ी फाड़ दी गई। प्रशासन से परिवार की सुरक्षा की मांग करती हूं।

Related Articles

Leave a Comment