Home » RANCHI ADMINISTRATION NEWS: ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर केन्द्रीय शांति समिति की बैठक, जानें क्या कहा डीसी-एसएसपी ने

RANCHI ADMINISTRATION NEWS: ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर केन्द्रीय शांति समिति की बैठक, जानें क्या कहा डीसी-एसएसपी ने

सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील, सोशल मीडिया पर प्रशासन और पुलिस की रहेगी नजर

by Vivek Sharma
रांची में ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में केन्द्रीय शांति समिति की बैठक हुई, सोशल मीडिया निगरानी और सुरक्षा पर जोर।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: त्योहारों की तैयारियां चल रही है। इस बीच ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर रविवार को डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में केन्द्रीय शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिये गये सभी सुझावों पर जिला प्रशासन गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी रांची में सभी पर्व-त्योहार शांत और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए हैं, जिसमें समितियों का सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग, समन्वय और सामूहिक प्रयास से आगामी त्योहार भी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होंगे।

थाना प्रभारियों को मिला टास्क

डीसी ने कहा कि रांची को राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनाना है। इसके लिए सभी लोगों, शांति समिति के सदस्यों तथा प्रशासन को मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिला प्रशासन और पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने शहर के लोगों से किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाहों पर प्रतिक्रिया देने से बचने और जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए ऐसी किसी भी सामग्री की जानकारी तुरंत पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शहर में सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

एसएसपी रांची राकेश रंजन ने कहा कि आगामी पर्वों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारी कर ली है। उन्होंने शांति समिति, पूजा समिति और अखाड़ा समिति के सदस्यों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सतर्कता के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी मैदान स्तर पर सक्रिय रहकर कार्य करें, ताकि किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करने से नहीं चूकेगी।

शांति समिति ने दिये सुझाव

बैठक में केन्द्रीय शांति समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से अपने सुझाव रखे। सदस्यों द्वारा पर्व के दौरान सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी करने की मांग की गई। साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। समिति के सदस्यों ने विशेष रूप से पर्व के दौरान पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इनकी रही मौजूदगी

इसमें एसएसपी राकेश रंजन, ट्रैफिक एसपी संजय सिंह, ग्रामीण एसपी, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी सदर और बुण्डू, उपसमाहर्ता भूमि सुधार, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता सहित संबंधित पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी के अलावा महावीर मंडल, केन्द्रीय सरना समिति, रामनवमी श्रृंगार समिति, रांची चैती दुर्गा पूजा समिति, सेंट्रल मोहर्रम कमिटी, अंजुमन इस्लामिया, गुरुनानक समिति, पंजाबी हिंदू बिरादरी, सभी आयोजन समितियों के अध्यक्ष, सचिव व सदस्य उपस्थित थे।

READ ALSO: RANCHI CITY NEWS: धुर्वा में क्षत्रिय गौरव एकता समागम, कई राज्यों से जुटे दिग्गज


Related Articles

Leave a Comment