Home » Palamu News : बच्चे की मौत से उग्र हुए ग्रामीण, झड़प में दो एएसआई घायल

Palamu News : बच्चे की मौत से उग्र हुए ग्रामीण, झड़प में दो एएसआई घायल

Palamu News : मनातू थाना क्षेत्र के पदमा में सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क कर दी जाम

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमा पंचायत के अमवा टोली गांव में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 8 वर्षीय सूरज कुमार की मौत हो गई। मृतक उमेश कुमार महतो का इकलौता पुत्र था। जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार सड़क किनारे खड़ा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

शव रखकर जाम की सड़क

बच्चे की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को सूरज का शव लेकर पदमा चौक पर तरहसी-पाटन-मनातू मुख्य सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस अब तक आरोपी चालक को पकड़ने में विफल रही है। पुलिस जाम हटाने के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई।

पूरे मामले की जांच करेंगे एसडीपीओ

आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें एएसआई हरिशचंद यादव और एएसआई संतोष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि मंगलवार को सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हुई थी। बुधवार को शव लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया, इसी दौरान झड़प हुई। उन्होंने कहा कि गुरुवार को लेस्लीगंज के एसडीपीओ पूरे मामले की जांच करेंगे और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: Jharkhand High Court झारखंड में लोकायुक्त और सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर सरकार ने क्या दी जानकारी…,जानिए विस्तार से

Related Articles