Home » RANCHI POLICE NEWS: सरहुल और ईद को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन व CCTV से की जाएगी निगरानी

RANCHI POLICE NEWS: सरहुल और ईद को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन व CCTV से की जाएगी निगरानी

रांची में तैनात किए गए है 5 हजार पुलिस के जवान, कंट्रोल रूम से पूरे शहर में गतिविधियों पर रखी जाएगी नजर

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची में सरहुल और ईद एक साथ होने पर 5000 जवान तैनात, 500 CCTV और ड्रोन से निगरानी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में शनिवार को दो प्रमुख पर्व सरहुल और ईद एक ही दिन मनाया जाएगा। ऐसे में जिला प्रशासन और रांची पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। केवल राजधानी में 5000 सुरक्षा बलों को तैनात किया है। जिससे कि दोनों पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें। शनिवार सुबह शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज होगी। वहीं दोपहर में सरहुल की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर भीड़ का दबाव रहेगा। यह देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

अतिरिक्त बल की हुई तैनाती

सीनियर एसपी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया गया है। तैनात बलों में जिला पुलिस, आईआरबी, जैप, होमगार्ड्स और केंद्रीय बल शामिल हैं। सभी संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और थाना प्रभारियों को नियमित गश्त के निर्देश दिए गए हैं। शोभायात्रा के देर रात तक चलने की स्थिति में पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार एक्टिव रहने को कहा गया है। साथ ही गश्ती टीम को सक्रिय रखा गया है और माइकिंग के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जाएगा। ईद के अवसर पर लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी

शहर के प्रमुख स्थल अल्बर्ट एक्का चौक पर सरहुल को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है, जहां सबसे अधिक भीड़ जुटती है। यहां अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। पूरे शहर में करीब 500 सीसीटीवी कैमरे और एक दर्जन ड्रोन एक्टिव कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कचहरी चौक स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से पूरे शहर की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अतिरिक्त जवानों की तैनाती के साथ यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके। प्रशासन ने लोगों से भी शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

READ ALSO: JHARKHAND CM NEWS: केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम से मुलाकात, सरहुल पूजा में शामिल होने का दिया न्योता

Related Articles

Leave a Comment