Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में गैस एजेंसियों पर प्रशासन की रेड, सिदगोड़ा में अवैध रिफिलिंग करने वाली दुकान सील

Jamshedpur News : जमशेदपुर में गैस एजेंसियों पर प्रशासन की रेड, सिदगोड़ा में अवैध रिफिलिंग करने वाली दुकान सील

Jamshedpur News : निरीक्षण के दौरान सिदगोड़ा इलाके में एक गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का मामला सामने आया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत और जमाखोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्णव मिश्रा और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राहुल आनंद ने शहर के विभिन्न इलाकों में गैस एजेंसियों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया।

प्रशासनिक टीम ने मानगो, डिमना, टेल्को और सिदगोड़ा क्षेत्रों में स्थित गैस एजेंसियों के दुकानों और गोदामों की गहन जांच की। इस दौरान सिलेंडर के स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था, भंडारण, बुकिंग और डिलीवरी सिस्टम के साथ-साथ सुरक्षा मानकों और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान सिदगोड़ा इलाके में एक गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का मामला सामने आया। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध दुकान को सील कर दिया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गैस की जमाखोरी या कृत्रिम किल्लत पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एजेंसियों को चेतावनी दी गई कि किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Read Also: Jamshedpur Ramnavami : DIG ने जमशेदपुर में घाटों व जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण, जानें मीटिंग में क्या हुआ निर्णय

Related Articles

Leave a Comment