Home » Khunti News : खूंटी में हिंसा के बाद उबाल, मुरहू घटना पर अनिश्चितकालीन बंद

Khunti News : खूंटी में हिंसा के बाद उबाल, मुरहू घटना पर अनिश्चितकालीन बंद

प्रदर्शनकारियों ने हिंसा के बाद गिरफ्तार लोगों को बिना शर्त रिहा करने और पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान नीलकंठ सिंह मुंडा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को तुरंत छोड़ा जाना चाहिए।

by Mujtaba Haider Rizvi
khunti crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti : खूंटी जिले के मुरहू में हुई हिंसक झड़प के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। शनिवार को हुई पथराव की घटना के बाद हालात बिगड़ गए, जिसके विरोध में लोगों ने अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान कर दिया है। बंद की शुरुआत रविवार दोपहर से ही कर दी गई।

बताया जा रहा है कि सर्व सनातन समाज की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक से पहले समाज के लोगों ने शहर में घूम-घूमकर दुकानों को बंद कराया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के नेतृत्व में खूंटी थाना पहुंचे और डीएसपी वरुण रजक को अपनी मांगों से अवगत कराया।

प्रदर्शनकारियों ने हिंसा के बाद गिरफ्तार लोगों को बिना शर्त रिहा करने और पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान नीलकंठ सिंह मुंडा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को तुरंत छोड़ा जाना चाहिए। वहीं प्रशासन ने साफ किया है कि कार्रवाई पूरी तरह तथ्यों और शिकायतों के आधार पर की जा रही है। डीएसपी वरुण रजक के अनुसार, दोनों पक्षों से मिले आवेदन के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दो लोगों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, जबकि अन्य को छोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।

अब तक दर्ज हो चुकी हैं 10 एफआईआर

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुरहू थाना में इस मामले को लेकर अब तक कुल 10 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें तीन केस प्रशासन की ओर से दर्ज कराए गए हैं। विभिन्न संगठनों और पक्षों ने भी प्रशासन के सामने अपनी-अपनी शिकायतें रखी हैं। एक पक्ष ने हमले की नीयत से मारपीट का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन भी सौंपा है।

Read also Dhanbad News : राजगंज थानेदार का भोजपुरी डांस वायरल, टूट जाई राजाजी पलंग…. पर लगाए ठुमके….SSP ने किया लाइन हाजिर

Related Articles