Home » Chaibasa News: हाथी ने फिर एक महिला को कुचल डाला, 3 महीने में ढाई दर्जन लोगों की हो चुकी है मौत

Chaibasa News: हाथी ने फिर एक महिला को कुचल डाला, 3 महीने में ढाई दर्जन लोगों की हो चुकी है मौत

by Rajeshwar Pandey
Jharkhand elephant attack death 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा । पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़ाकुंडिया के तुरामडीह में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग घायल हो गए। घटना सोमवार रात की है।हाथी ने खुले मैदान के पास स्थित एक एक कच्चे मकान पर हमला किया और वहां उत्पात मचाया। 3 महीने में हाथी के हमले से ढाई दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।

पुजारी मौसी की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय चांदू कुई के रूप में हुई है, जो तांतनगर प्रखंड के तेंताडा गांव की निवासी थी। वह पिछले एक महीने से बड़ाकुंडिया में रहकर पूजा-पाठ का काम कर रही थी।

गांव के लोग उन्हें पुजारी मौसी कहकर बुलाते थे। उनकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।घटना में घायल बुजुर्ग का इलाज चाईबासा के सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए हाथी को काबू में करने और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। बता दें कि 3 महीना में डिप्टी दर्जन लोगों की मौत के बावजूद वन विभाग द्वारा हाथी भागने के प्रति कोई कार्रवाई नहीं करने से लोगों में काफी आक्रोश है।

लोगों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारी कभी फील्ड जाते ही नहीं हैं। इस कारण से निर्दोष ग्रामीण की मौत हो रही है।

Read Also: West Singhbhum : फोन पर पत्नी ने कह दी ये बात तो फांसी लगा कर युवक ने दे दी जान

Related Articles