Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक स्थित कुम्हारपाड़ा में एक महिला ने का शव फंदे से लटकता मिला है। घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार की सुबह तब हुई जब लोग महिला के कमरे में पहुंचे। बताते हैं कि परिजनों ने आनन फानन में महिला को फंदे से उतरा और अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को भेज दिया है।
पुलिस करेगी सुसाइड नोट की जांच
पुलिस का कहना है की घटना स्थल से सुसाइड नोट मिला है, इस सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं है। किसी और को मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। नोट में लिखा गया है कि मां न बन पाने का दुख उन्हें अंदर से तोड़ रहा था। इसी पीड़ा के चलते शायद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। अब सवाल यह उठता है कि पुलिस मामले की जांच करे कि यह सुसाइड नोट महिला ने ही लिखा है या किसी और ने। पुलिस का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि यह आत्महत्या है या फिर किसी अन्य साजिश का नतीजा है।
सोनारी बाजार में चलाती थी कपड़े की दुकान
बताते हैं कि जिस महिला ने आत्महत्या की है, उसका नाम रूपा देवी है। उसकी उम्र 40 वर्ष थी। रूपा देवी की शादी साल 2003 में सोनारी के कुम्हारपाड़ा के रहने वाले अजय वर्मा के साथ हुई थी। बताते हैं कि अब तक रूपा देवी के कोई संतान नहीं थी। इसकी वजह से रूपा देवी मानसिक तनाव और अवसाद से पीड़ित थीं। खुद को व्यस्त रखने के लिए उन्होंने सोनारी बाजार में कपड़ों की दुकान भी खोली थी। बताते हैं कि अंदर ही अंदर उन्हें अकेलापन काट रहा था। घटना के बाद परिवार में गम का माहौल है। अजय वर्मा ने बताया कि उनके चचेरे भाई की शादी होने वाली थी। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। घर में खुशी का माहौल था। रिश्तेदारों का आना-जाना था। लेकिन, इस दुखद घटना से सभी अफसोस में हैं।
बिष्टुपुर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, तहकीकात में जुटी पुलिस

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के पीएम मॉल के पास मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने श व का पंचनामा कर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया की शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही यह क्लियर हो सकेगा।

