Home » Koderma News: डीजे के शोर ने ले ली मासूम की जान, वाहन बैक करने के दौरान बच्चे के शरीर पर चढ़ गया चक्का

Koderma News: डीजे के शोर ने ले ली मासूम की जान, वाहन बैक करने के दौरान बच्चे के शरीर पर चढ़ गया चक्का

शादी की खुशियां पलभर में बदली चीख-पुकार में, लापरवाही ने छीन लिया 10 साल के राज का जीवन

by Birendra Ojha
Koderma DJ Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरीडीह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। डीजे वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय राज पंडित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय विकास पंडित और 75 वर्षीय सोबरन पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, डीजे वाहन पिकअप वैन को मॉडिफाई कर तैयार किया गया था, जिसमें कई साउंड बॉक्स, जनरेटर और लाइट लगाए गए थे। यह वाहन गांव के कैलाश दास के घर आयोजित शादी समारोह के लिए चोपनाडीह से बुलाया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब चालक वाहन को बैक कर रहा था, तब वह पीछे मौजूद लोगों को देख नहीं सका और वाहन सीधे उन पर चढ़ गया।

दसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इधर, मृतक के पिता राजेश पंडित, जो मुंबई में ऑटो चालक हैं, को घटना की सूचना दे दी गई है। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने डीजे वाहन को जब्त कर लिया है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Read Also: Dumka Crime News: पिता नहीं बन सका तो विधवा को डायन समझकर मार डाला, अपने घर में बुला कर डंडे से की पिटाई

Related Articles

Leave a Comment