Home » RANCHI NEWS: झारखंड में तबादला बना ‘कारोबार’, बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर लगाया आरोप

RANCHI NEWS: झारखंड में तबादला बना ‘कारोबार’, बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर लगाया आरोप

by Vivek Sharma
बाबूलाल मरांडी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में अधिकारियों के तबादले अब सामान्य प्रक्रिया नहीं रह गए हैं, बल्कि यह एक संगठित कारोबार का रूप ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिलों में नियुक्त नए एसपी और उपायुक्त जब मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट करते हैं तो यह केवल औपचारिकता नहीं बल्कि कथित तौर पर पर्दे के पीछे हुए लेन-देन का संकेत होता है।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में दलालों के माध्यम से वसूली का खेल खुलेआम चल रहा है और प्रशासनिक तंत्र पर इनका प्रभाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि एक दलाल की पिटाई इसलिए हुई क्योंकि रकम ‘अधिकृत’ व्यक्ति तक नहीं पहुंची थी। बाबूलाल ने कहा कि स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि अब राज्य का प्रशासन अधिकारियों के बजाय दलालों की फौज के नियंत्रण में चलता नजर आ रहा है।

READ ALSO: RANCHI NEWS: उपायुक्त ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, बुजुर्गों की देखभाल को लेकर दिए सख्त निर्देश

Related Articles

Leave a Comment