Home » Jharkhand भवन को बेहतर प्रशासनिक व जनसुविधाओं के मॉडल पर करें विकसित; आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

Jharkhand भवन को बेहतर प्रशासनिक व जनसुविधाओं के मॉडल पर करें विकसित; आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : शनिवार को स्थानीय आयुक्त अरवा राजकमल ने नई दिल्ली स्थित न्यू झारखंड भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरी व्यवस्था की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में भवन की मेनटेनेंस, हाउसकीपिंग, रसोई संचालन, कर्मचारियों की उपस्थिति विवरणी तथा कार्यप्रणाली का भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि न्यू झारखंड भवन को बेहतर प्रशासनिक समन्वय एवं जनसुविधाओं के मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।

डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने पर बल

स्थानीय आयुक्त ने कर्मचारियों का सुव्यवस्थित विवरण संधारित करने तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मॉड्यूल एवं डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने पर बल दिया। साथ ही, ऑनलाइन फीडबैक प्रणाली शुरू करने, मैनुअल रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखने, शौचालय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और कूड़ा-कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं शिकायतों की जानकारी ली और उनके त्वरित, व्यावहारिक और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कई विभागों के कार्यालय प्रारंभ करने की संभावनाओं पर चर्चा

इसके अतिरिक्त न्यू झारखंड भवन परिसर में उद्योग विभाग एवं (झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) का कार्यालय प्रारंभ करने की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई, ताकि दिल्ली स्थित झारखंड भवन को राज्य के प्रशासनिक, औद्योगिक, पर्यटन एवं जनसंपर्क गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनाया जा सके। रसोई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि भोजन की आपूर्ति समय पर और बिना किसी विलंब के सुनिश्चित की जाए, ताकि भवन में ठहरे अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Read Also: Jharkhand की स्वास्थ्य सेवाओं में एआई की एंट्री; स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari ने बताए फायदे

Related Articles