Home » Khunti Crime : नशीला पदार्थ खिलाकर चालक को बेहोश किया, कार लेकर फरार हुए अपराधी

Khunti Crime : नशीला पदार्थ खिलाकर चालक को बेहोश किया, कार लेकर फरार हुए अपराधी

खाना खाने के कुछ ही देर बाद चालक दुश्मंता साहू जैसे ही कार में बैठा, वह अचानक बेहोश हो गया। उसे इसके बाद की कोई जानकारी नहीं है।

by Mujtaba Haider Rizvi
khunti crime a
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti : झारखंड के खूंटी जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां दो अपराधियों ने कार चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसकी कार लेकर फरार हो गए। घायल चालक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि ओडिशा के अंगुल जिले के डेराजंगा, जरापाड़ा से दो व्यक्तियों ने एक ट्रैवल एजेंसी के जरिए अर्टिका कार बुक की थी। चालक दुश्मंता साहू को बताया गया कि उन्हें रांची से करीब 30 किलोमीटर आगे जाना है और फिर परिवार के कुछ सदस्यों को लेकर वापस ओडिशा लौटना है। योजना के मुताबिक चालक उन्हें लेकर रांची पहुंचा। रिंग रोड स्थित दलादिली चौक के पास एक होटल से मीट-भात पैक कराया गया और दूसरी दुकान से मिठाइयां खरीदी गईं। इसके बाद तीनों चुकरू मोड़ के पास पहुंचे, जहां पेड़ के नीचे बैठकर खाना खाया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद चालक दुश्मंता साहू जैसे ही कार में बैठा, वह अचानक बेहोश हो गया। उसे इसके बाद की कोई जानकारी नहीं है। आशंका है कि अपराधियों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाया और बेहोशी की हालत में पिटाई कर मृत समझकर वहीं छोड़ दिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गौरतलब है कि झारखंड राज्य ड्राइवर संघ हरकत में आया और चार सदस्यीय टीम खूंटी पहुंची। टीम ने अस्पताल में चालक का हाल जाना और पुलिस से मामले की जानकारी ली। खूंटी पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Read also Jamshedpur News : धतकीडीह में बदमाशों ने गामा होटल पर की हवाई फायरिंग, दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

Related Articles

Leave a Comment