Home » Anti Naxal Operation: नक्सलियों के खिलाफ लातेहार पुलिस को फिर मिली कामयाबी; जेजेएमपी के दो सदस्यों को दबोचा, हथियार बरामद

Anti Naxal Operation: नक्सलियों के खिलाफ लातेहार पुलिस को फिर मिली कामयाबी; जेजेएमपी के दो सदस्यों को दबोचा, हथियार बरामद

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार। लातेहार पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ एक और सफलता हाथ लगी है। मनिका थाना क्षेत्र के कुरुमखेता जंगल में छापेमारी कर नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो सक्रिय सदस्यों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना पर काम काम कर रहे थे। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से एक बड़ी नक्सली साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया है।

गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान महादेव सिंह (लातेहार) और मनोज लोहरा (पलामू) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक एके-47 राइफल, दो एसएलआर राइफल, 318 जिंदा कारतूस और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है, जो किसी बड़ी वारदात की तैयारी की ओर इशारा करती है।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के नक्सली कुरुमखेता जंगल में एकत्र होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई और जंगल में छापेमारी की गई।

अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद

पुलिस बल को देखते ही नक्सली भागने लगे, लेकिन सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

एसपी कुमार गौरव ने कहा कि जिले में नक्सली गतिविधियां काफी कमजोर हो चुकी हैं। हालांकि कुछ बचे हुए नक्सली नए लोगों को जोड़कर संगठन को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता और लगातार अभियान के कारण उनके मंसूबे पर पानी फिर गया है।

उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय अन्य नक्सलियों से अपील की कि वे सरकार के ‘नई दिशा’ कार्यक्रम का लाभ उठाएं, आत्मसमर्पण करें और समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर सामान्य जीवन व्यतीत करें।

Read Also: Chaibasa POCSO Case : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कठोर कारावास, 10 हजार जुर्माना


Related Articles

Leave a Comment