Home » Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा के युवक ने शराब के नशे में गलती से कर दिया ऐसा काम कि चली गई जान

Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा के युवक ने शराब के नशे में गलती से कर दिया ऐसा काम कि चली गई जान

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको के रहने वाले एक युवक ने रविवार को कीटनाशक खाकर जान दे दी है। मृतक का नाम आकाश कुमार गोस्वामी है। वह 32 साल का रहने वाला है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और इसे परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है।

मृतक के छोटे भाई ने बताया कि सात मई को उसके भाई ने खूब शराब पी रखी थी। वह अपने होश व हवास में नहीं था। तभी उसने गलती से घर में रखा कीटनाशक पी लिया। वह समझ ही नहीं पाया कि क्या पी रहा है। कीटनाशक पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चला मगर, डाक्टर उसे नहीं बचा सके। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसका पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बागबेड़ा में युवक ने लगाई फांसी

बागबेड़ा के सिद्धो-कान्हो मैदान के रहने वाले एक युवक मोनू ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस रविवार को मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को मोनू की पत्नी बच्चों को लाने के लिए घर से बाहर गई थी। वह लौटी तो देखा कि मोनू फांसी के फंदे से लटका हुआ है। परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी मोनू को प्रताड़ित करती थी। इसी के चलते मोनू ने फांसी लगा कर जान दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read Also- Jamshedpur Crime : बोड़ाम में चर्चित लेक व्यू रिसोर्ट में हो रहा था अनैतिक कार्य, ग्रामीणों ने बोला धावा

Related Articles

Leave a Comment