Home » Jharkhand News : छात्र हितों से जुड़े विषयों पर मंथन में जुटी एबीवीपी; राष्ट्र पुनर्निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर

Jharkhand News : छात्र हितों से जुड़े विषयों पर मंथन में जुटी एबीवीपी; राष्ट्र पुनर्निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय समीक्षा और योजना बैठक शनिवार को हुई। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर विद्यार्थियों के बीच कार्य कर रही है। हमारे कार्यकर्ता शिक्षा, समाज एवं राष्ट्रहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक 17 मई तक चलेगी। इसमें राज्य से आए कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग ले रहे हैं, जहां संगठन की भावी रणनीति और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जा रही है।

उद्घाटन सत्र में एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल, प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कटारे, प्रदेश अध्यक्ष डॉ मौसमी पॉल एवं प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

तय होगी संगठन के आगामी कार्यों की दिशा


प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कटारे ने कहा कि यह आयोजन संगठन के आगामी कार्यों की दिशा तय करेगा। बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ सदस्यता अभियान, महाविद्यालय विस्तार और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।

संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम

वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ मौसमी पॉल ने कहा कि परिषद सदैव छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर संघर्षरत रही है और संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन के विभिन्न आयामों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। आगामी शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए नई योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा, जिससे एबीवीपी झारखंड को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

Read Also: Khunti News: जनगणना 2027 के स्व-गणना अभियान में खूंटी दूसरे स्थान पर;  रांची जिला फर्स्ट

Related Articles