Home » Deoghar Murder : देवघर में चाय दुकान चलाने वाली महिला की निर्मम हत्या से सनसनी, पति और भाई फरार

Deoghar Murder : देवघर में चाय दुकान चलाने वाली महिला की निर्मम हत्या से सनसनी, पति और भाई फरार

Deoghar Murder : माला देवी कुंडा थाना के पास चाय की दुकान चलाती थीं। उसी दुकान के पास वह अपने पति और भाई के साथ रहती थीं।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Deoghar : देवघर जिले में मंगलवार को एक महिला की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला कुंडा थाना क्षेत्र का है, जहां माला देवी नामक महिला का शव उनकी ही चाय दुकान से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

चाय दुकान चलाकर परिवार का करती थी पालन-पोषण

स्थानीय लोगों के अनुसार, माला देवी कुंडा थाना के पास चाय की दुकान चलाती थीं। उसी दुकान के पास वह अपने पति और भाई के साथ रहती थीं। हालांकि घटना के बाद से पति और भाई दोनों फरार बताए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस की नजर अब उन दोनों पर भी टिकी हुई है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही कुंडा थाना पुलिस के साथ एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा सकें।

बेटी ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

मृतका की बेटी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि थाना के इतने करीब हत्या होना कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने की या फिर परिवार के किसी सदस्य का इसमें हाथ है। पति और भाई के फरार होने के बाद संदेह और गहरा गया है। पुलिस फिलहाल कुछ भी खुलकर कहने से बच रही है ताकि जांच प्रभावित न हो।

Read Also: Cyber Fraud:क्रिप्टो करेंसी के नाम पर बीएसएफ जवान से बड़ी साइबर ठगी

Related Articles

Leave a Comment