Home » Chaibasa News: ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा एवं 3200 MSP लागू करने की मांग को लेकर जगन्नाथपुर में भाजपा का एकदिवसीय धरना

Chaibasa News: ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा एवं 3200 MSP लागू करने की मांग को लेकर जगन्नाथपुर में भाजपा का एकदिवसीय धरना

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने चुनाव के समय किसानों से 3200 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का वादा किया था, जो आज सिर्फ एक जुमला बनकर रह गया है।

by Rajeshwar Pandey
Jagannathpur BJP farmers protest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पक्षिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर कार्यालय के प्रखंड समक्ष झारखंड सरकार की वादाखिलाफी एवं किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जुन सरदार ने की।
इस धरना-प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ राई भूमिज, मंगल गोप, संजय बारिक, धीरज सिंह, बसंत गोप, छोटराय लोहार, निलाम्बर गोप, सोमनाथ सिंकु, रवि दास, पिंटू सिंह, गणेश कोड़ा, धनश्याम कोड़ा, हरीश तांती सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान शामिल हुए।

समर्थन मूल्य को लेकर अपने किए वादे को पूरा करे सरकार

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने कहा कि हेमंत सरकार ने चुनाव के समय किसानों से 3200 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का वादा किया था, जो आज सिर्फ एक जुमला बनकर रह गया है। हाल की ओलावृष्टि से जगन्नाथपुर सहित पूरे क्षेत्र का अन्नदाता बर्बाद हो गया है। खेतों में खड़ी फसल चौपट हो गई, लेकिन सरकार अब तक मुआवजा तो दूर, किसानों की , यहां सुध लेने तक नहीं पहुंची। यह सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का आकलन कर किसानों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही 3200 एमएसपी का वादा अविलंब पूरा किया जाए। अगर राज्य सरकार ने किसानों के साथ हो रहे अन्याय को बंद नहीं किया और उनकी मांगों की अनदेखी जारी रखी, तो भाजपा सड़क से सदन तक किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी।

धरने को संबोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने भी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अन्नदाता के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा।

Read Also: Chaibasa News : चाईबासा पुलिस लाइन में नक्सल अभियान के दौरान शहीद खोजी कुत्ते को CRPF 174 बटालियन ने दी श्रद्धांजलि

Related Articles

Leave a Comment