Home » Pakur Crime: सनक की हद! घरेलू विवाद में पत्नी व बेटी की हत्या कर निर्माणाधीन मकान में दफनाया शव

Pakur Crime: सनक की हद! घरेलू विवाद में पत्नी व बेटी की हत्या कर निर्माणाधीन मकान में दफनाया शव

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़ : जिला में सनकी पति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी एवं बेटी की बुधवार देर रात हत्या कर शव को एक निर्माणाधीन मकान में दफना दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जब कड़ाई से पूछताछ की तो मामला सामने आया। गुरुवार के पुलिस एवं प्रशासन ने शव बरामद किया।

घटना महेशपुर प्रखंड के इच्छानगर गारामारा गांव की है। नरेश टुडू एवं उसकी पत्नी शर्मीला किस्कू के बीच किसी बात को लेकर तकरार हुआ। गुस्से में आकर नरेश ने अपनी पत्नी शर्मीला किस्कू व उसकी 12 वर्षीय बेटी नेहा टुडू की हत्या कर दी और पास में ही जूनाश टुडू की जमीन पर बन रहे प्रधानमंत्री आवास में शव को दफना दिया।

गुरुवार को पड़ोस के लोगों ने जब शर्मिला एवं नेहा को नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की। नहीं मिलने पर लोगों को शक हुआ। गांव में महिला व बच्ची के गायब होने की बात फैल गई। फिर गांववालों ने मामले की जानकारी रद्दीपुर ओपी पुलिस को दी। तबतक नरेश ने भी कुछ लोगों से घटना की चर्चा कर दी थी।

पूछताछ में हत्यारोपी की बात सुन सभी हैरान

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस व स्थानीय लोग नरेश की बात सुनकर हैरान हो गए। आरोपी ने बताया कि वह गांव के ही एक निर्माणाधीन मकान में गड्ढा खोदकर दोनों शव को दफना दिया है। ओपी प्रभारी ने इसकी सूचना अपने वरीय अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी संजय सिन्हा पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से पीएम आवास में बताए गए स्थान पर खुदाई। वहां से दोनों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

ओपी प्रभारी अजय उपाध्याय ने बताया कि मामले की तहकीकात जारी है और हत्यारोपी पति नरेश से पूछताछ की जा रही है। विवाद के कारणों की भी जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद हत्यारोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

Read Also: Jamshedpur Crime: जमशेदपुर में किराना दुकान में खुलेआम बेचा जा रहा था गांजा, पुलिस ने छापामारी कर दुकानदार को किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment