Home » Chaibasa Hindi News : गुवा की दो पंचायतों ने चार मरीजों को लिया गोद, एक साल तक मिलेगा पोषण आहार और इलाज

Chaibasa Hindi News : गुवा की दो पंचायतों ने चार मरीजों को लिया गोद, एक साल तक मिलेगा पोषण आहार और इलाज

Jharkhand Hindi News : पंचायत प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि मरीजों के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। हर महीने स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार आहार व दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Hindi News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा क्षेत्र में सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए पूर्वी पंचायत और पश्चिमी पंचायत ने चार जरूरतमंद मरीजों को गोद लिया है। दोनों पंचायतों ने दो-दो मरीजों का चयन कर उन्हें पोषण आहार उपलब्ध कराने की शुरुआत की है।

एक वर्ष तक दिया जाएगा पौष्टिक आहार, मरीजों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी भी

पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि चयनित सभी मरीजों को लगातार एक वर्ष तक पौष्टिक आहार दिया जाएगा। इससे उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो सकेगा। साथ ही पंचायत स्तर से इन मरीजों के समुचित इलाज की पूरी जिम्मेदारी भी उठाई गई है। पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी और पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी ने कहा कि क्षेत्र के कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। कई परिवार आर्थिक तंगी के कारण न तो पौष्टिक भोजन ले पाते हैं और न ही सही इलाज करा पाते हैं। ऐसे में पंचायत की यह पहल उनके लिए संजीवनी साबित होगी।

कार्यक्रम के दौरान नोवामुंडी भाग-एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, रोजगार सेवक कृतिधर महतो समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मौके पर विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। सभी ने गोद लिए गए मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने कहा कि पंचायतों का यह कदम अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणादायक है। यदि हर पंचायत इस तरह की पहल करे तो स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आ सकता है।

हर महीने कराई जाएगी स्वास्थ्य

पंचायत प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि मरीजों के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। हर महीने स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार आहार व दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्रामीणों ने पंचायत के इस मानवीय प्रयास की सराहना की है।

Read Also– Jamshedpur News: जादूगोड़ा में चोरों का आतंक, एक ही रात स्कूल समेत तीन घरों में लाखों की चोरी

Related Articles

Leave a Comment