Home » RANCHI NEWS: झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिया निर्देश, राहगीरों और आम लोगों को तत्काल पहुचायें सहायता

RANCHI NEWS: झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिया निर्देश, राहगीरों और आम लोगों को तत्काल पहुचायें सहायता

सरकारी कार्यालयों के बाहर और सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें

by Vivek Sharma
झारखंड में भीषण गर्मी के बीच सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था, टैंकर से जलापूर्ति और राहत पहुंचाने का निर्देश दिया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए राज्य के सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधियों को निदेश दिया है कि सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर और सार्वजनिक स्थलों पर आम जनों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।  इसकी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित करें ताकि राहगीरों और आम लोगों को राहत मिल सके। किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी न हो यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्त यह भी सुनिश्चित करने का निदेश दिया है कि जहां भी जल संकट की स्थिति हो तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति करें। साथ ही चापाकलों की मरम्मत और अन्य वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा है कि जनहित सर्वोपरि है। भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करें। 

Related Articles

Leave a Comment