Ghatshila : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की इकाई इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स के दो दिवसीय दौरे पर मऊभंडार पहुंचे निदेशक (खनन) घनश्याम दास गुप्ता ने रविवार को केंदाडीह व राखाकॉपर माइंस का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने खदानों में चल रहे खनन कार्य, सुरक्षा व्यवस्था तथा उत्पादन गतिविधियों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने खदान संचालन कर रही एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
उन्होंने कहा कि सुरक्षित व व्यवस्थित खनन कार्य कंपनी की प्राथमिकता है और उत्पादन लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। इस दौरान मान्यता प्राप्त यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक बंग्लो में निदेशक (खनन) से मुलाकात कर कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने खदान क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मौके पर आईसीसी के कार्यपालक निदेशक सह यूनिट हेड श्याम सुंदर सेठी समेत कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Read Also: Ghatshila News : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय कार्यक्रम का समापन

