Home » Jamshedpur Crime News: युवती से दुष्कर्म का प्रयास, दुकानदार को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Jamshedpur Crime News: युवती से दुष्कर्म का प्रयास, दुकानदार को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जमशेदपुर में युवती से दुष्कर्म प्रयास और प्रताड़ना मामले में दुकानदार गिरफ्तार, विरोध करने पर नौकरी से निकाला, आरोपी न्यायिक हिरासत में।

by Mujtaba Haider Rizvi
सीतारामडेरा में युवक गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर स्थित सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी इलाके में एक युवती से दुष्कर्म के प्रयास और प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय अग्रवाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने रविवार को उसका चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।विरोध करने पर बढ़ी प्रताड़नापीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि वह बाराद्वारी स्थित एक दुकान में काम करती थी। दुकान मालिक संजय अग्रवाल लंबे समय से उस पर गलत नजर रखता था और कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना चुका था। युवती ने हर बार इसका विरोध किया, जिसके बाद आरोपी का व्यवहार उसके प्रति और अधिक आक्रामक हो गया।

जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप

युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित भी किया। पीड़िता के अनुसार, जब उसने आरोपी की मांगों को मानने से इनकार कर दिया तो 29 मई की रात उसके साथ गाली-गलौज की गई और उसे नौकरी से निकाल दिया गया। शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाईघटना के बाद पीड़िता ने सीतारामडेरा थाना में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी संजय अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Read also : Jamshedpur Murder: मानगो में भगिना से मिलने गए युवक की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या

Related Articles

Leave a Comment