Home » Manipal Tata Medical College : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में 133 विद्यार्थियों को दी गई एमबीबीएस की डिग्री, राज्यपाल संतोष गंगवार रहे मौजूद

Manipal Tata Medical College : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में 133 विद्यार्थियों को दी गई एमबीबीएस की डिग्री, राज्यपाल संतोष गंगवार रहे मौजूद

कुल 133 विद्यार्थियों को मेडिकल की डिग्री दी गई है। यह सभी विद्यार्थी मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के सत्र 2020-21 के पहले एमबीबीएस बैच के छात्र हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज दीक्षां
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को कॉलेज का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार रहे। राज्यपाल की मौजूदगी में यह समारोह हुआ है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आने का भी कार्यक्रम था। मगर, वह किसी कारणवश नहीं आ सके हैं। उन्होंने कार्यक्रम में ऑनलाइन हिस्सा लिया है।

राज्यपाल ने अपने हाथों से कुछ विद्यार्थियों को मेडिकल की डिग्री प्रदान की। कुल 133 विद्यार्थियों को मेडिकल की डिग्री दी गई है। यह सभी विद्यार्थी मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के सत्र 2020-21 के पहले एमबीबीएस बैच के छात्र हैं। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि अस्पताल न केवल रोग का इलाज करते हैं बल्कि मानवता की रक्षा के लिए होते हैं। वह आशा की मंजिल होते हैं।

लोग उम्मीद लगा कर अस्पताल आते हैं। इसलिए, जो भी छात्र यहां से डॉक्टर बन कर निकल रहे हैं। उन्हें चाहिए कि वह ऐसे भारत का निर्माण करें जिसमें देश का भविष्य का उज्जवल हो। अस्पतालों में इलाज के साथ ही मानवता समाहित हो। राज्यपाल ने कहा कि जमशेदपुर की धरती सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों की धरती है। टाटा स्टील सिर्फ स्टील ही नहीं बनाती बल्कि, वह शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में भी काम करती है।

Read also Seraikela Murder : सरायकेला में सन्नू ने जेल से कराई थी तौसीफ की हत्या, बंगाल से एक हत्यारोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Related Articles

Leave a Comment