Home » RANCHI NEWS : खेलगांव में बड़ी चोरी, नेपाल यात्रा पर गए परिवार के घर से 30 लाख तक के गहने उड़ाए

RANCHI NEWS : खेलगांव में बड़ी चोरी, नेपाल यात्रा पर गए परिवार के घर से 30 लाख तक के गहने उड़ाए

घटना की सूचना मिलते ही खेलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

by Vivek Sharma
बंद घर में चोरी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। न्यू खटंगा पोस्ट सुगनु निवासी अनीश कुमार भारती के घर को चोरों ने उस समय निशाना बनाया, जब पूरा परिवार नेपाल यात्रा पर गया हुआ था। परिवार के लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर घरवालों के होश उड़ गए। जानकारी के अनुसार चोर घर से करीब 25 से 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और लगभग 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही खेलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पीड़ित अनीश कुमार भारती मेधा डेयरी में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि परिवार कुछ दिनों के लिए नेपाल गया था। इसी दौरान चोरों ने खाली घर का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment