Home » Jamshedpur News : साकची बाजार से लापता बच्ची पुरुलिया से बरामद, पुलिस ने परिवार को लौटाया

Jamshedpur News : साकची बाजार से लापता बच्ची पुरुलिया से बरामद, पुलिस ने परिवार को लौटाया

Jamshedpur News : घटना के बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
Missing girl from Sakchi Market in Jamshedpur rescued from Purulia and reunited with her family by police.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : साकची बाजार से 26 मई को रहस्यमय ढंग से लापता हुई बच्ची आफरीन खातून को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। साकची थाना के सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से बच्ची को खोज निकाला। बरामदगी के बाद मंगलवार को उसे जमशेदपुर लाया गया, जहां साकची थाना में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आफरीन खातून अपने माता-पिता के साथ बकरीद की खरीदारी के लिए साकची बाजार आई थी। इसी दौरान भीड़भाड़ में उसका हाथ माता-पिता से छूट गया और वह लापता हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

जांच के दौरान पुलिस ने बाजार और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक नकाबपोश महिला बच्ची को अपने साथ ले जाती हुई दिखाई दी। इसके आधार पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के आधार पर पता चला कि बच्ची को पुरुलिया की ओर ले जाया गया है।

सुराग मिलने के बाद साकची थाना की टीम पुरुलिया पहुंची और वहां से आफरीन खातून को सुरक्षित बरामद कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक निःसंतान दंपति बच्ची को अपने साथ ले गया था। बताया जा रहा है कि संतान न होने के कारण वे उसे अपने पास रखकर पालना चाहते थे।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। बच्ची के सकुशल मिलने से उसके परिवार ने राहत की सांस ली है।

Read Also: Jamshedpur News : लॉ कॉलेज के दो छात्रों पर प्रिंसिपल के साथ गाली गलौज, व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

Related Articles

Leave a Comment