Home » Chaibasa News : चाईबासा नगर परिषद की बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले, नालों की सफाई और अतिक्रमण पर सख्ती के निर्देश

Chaibasa News : चाईबासा नगर परिषद की बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले, नालों की सफाई और अतिक्रमण पर सख्ती के निर्देश

Chaibasa News : जिन स्थलों पर नाली और सड़क पर अतिक्रमण पाया गया है, वहां नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Nagar Parishad board meeting discussing drain cleaning and action against encroachment
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : चाईबासा नगर परिषद सभागार में मंगलवार को बोर्ड की तृतीय बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा और कार्यपालक पदाधिकारी संतोषिनी मुर्मू की मौजूदगी में सभी वार्ड पार्षदों एवं पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

वर्षा से पहले नालों की युद्धस्तर पर सफाई

बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही की संपुष्टि से हुई। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी वार्डों में नालों की युद्धस्तर पर सफाई का निर्देश दिया गया। जहां लाइट की गंभीर समस्या है, वहां नगर परिषद के आंतरिक संसाधन मद से लाइट अधिष्ठापन किया जाएगा।

अतिक्रमण और पेयजल पर कड़ा रुख

जिन स्थलों पर नाली और सड़क पर अतिक्रमण पाया गया है, वहां नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुराने और जर्जर जल मीनारों की मरम्मत कर जलापूर्ति की समस्या दूर करने को कहा गया। ग्रीष्म ऋतु जारी रहने के कारण बंद पड़े चापानलों की युद्धस्तर पर मरम्मत और क्षतिग्रस्त चबूतरों को ठीक करने का निर्देश दिया गया।

कचरा उठाव में लापरवाही पर एजेंसी को चेतावनी

स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए चयनित एजेंसी मेसर्स पायोनियर को वाहनों की संख्या बढ़ाने और एक माह में व्यवस्था सुधारने को कहा गया। अन्यथा एजेंसी का कार्य रोकने और आवंटन समाप्त करने की अनुशंसा विभाग से की जाएगी।

सामुदायिक भवन और मंगलाहाट पर चर्चा

जिन सामुदायिक भवनों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित है या जो बंद पड़े हैं, वहां दूसरे तल्ले के निर्माण के लिए विभाग से मार्गदर्शन मांगा जाएगा। मंगलाहाट की व्यवस्था जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए कार्यपालक पदाधिकारी और नगर प्रबंधक संतोष बेदिया को निर्देश दिए गए।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के नोडल संतोष बेदिया, पीएम आवास योजना के नोडल लोकेश कुमार सिंह, एनयूएलएम के नोडल राकेश कुमार आनंद, रेवेन्यू अधिकारी, अभियंता तथा पीएचईडी एवं लघु सिंचाई प्रमंडल के अधिकारी मौजूद रहे। अंत में सभी ने नशा उन्मूलन की शपथ ली।

Read Also: Kolhan University: रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण की ओर कदम, कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी की चयन सूची

Related Articles

Leave a Comment