Home » Jamshedpur News : मॉडलिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान, उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur News : मॉडलिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान, उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur News : सम्मान पाने वाले इन होनहारों में समृद्धि झा, जेसिका मलखानी और साइका तबस्सुम के साथ ही कई अन्य बाल कलाकार शामिल थे।

by Kanchan Kumar
Jamshedpur modeling competition winners honored
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त (डीसी) राजीव रंजन ने शुक्रवार को अपने दफ्तर में ‘मिस इंडिया एशिया-2026’ प्रतियोगिता के विजेता बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने सभी होनहार बच्चों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। मौके पर डीसी ने कहा कि अगर बच्चों के हुनर को सही गाइडेंस और सही मौका मिले, तो वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

इन बच्चों को मिला सम्मान

सम्मान पाने वाले इन होनहारों में समृद्धि झा, जेसिका मलखानी और साइका तबस्सुम के साथ ही कई अन्य बाल कलाकार शामिल थे। उपायुक्त ने सभी को बधाई देते हुए उनके शानदार भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को सीख दी कि वे हमेशा अनुशासन, कड़ी मेहनत और पूरे भरोसे के साथ जिंदगी में आगे बढ़ें।

आदित्यपुर में हुआ था मुकाबला

हाल ही में आदित्यपुर के एक होटल में इस मॉडलिंग कॉन्टेस्ट के दूसरे सीजन का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग उम्र के बच्चों ने रैंप पर उतरकर अपने टैलेंट और आत्मविश्वास का जलवा बिखेरा था। इसी मुकाबले में शानदार परफॉर्म करने वाले बच्चों को विनर चुना गया था, जिन्हें आज विशेष तौर पर डीसी ऑफिस बुलाकर सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह के दौरान बच्चों और उनके माता-पिता के चेहरों पर साफ तौर पर खुशी और गर्व देखा गया। पेरेंट्स ने बच्चों की इस कामयाबी पर खुशी जताते हुए कार्यक्रम के आयोजकों को भी थैंक्स कहा।

Read Also: DA Hike: पुराने वेतनमान वाले कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए बढ़ा, 1 जनवरी 2026 से मिलेगा लाभ, वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना

Related Articles

Leave a Comment