Home » Jamshedpur News: मुसाबनी-डुमरिया दौरे पर उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

Jamshedpur News: मुसाबनी-डुमरिया दौरे पर उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने गुरुवार को मुसाबनी और डुमरिया प्रखंड कार्यालयों का निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में पंजी संधारण, कर्मियों की उपस्थिति, अभिलेखों और संचिकाओं की जांच कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में उपायुक्त ने उपस्थिति पंजी, आगत-निर्गत पंजी समेत विभिन्न योजनाओं से जुड़े दस्तावेजों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आम लोगों से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने 15वें वित्त आयोग की योजनाओं, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता बनाए रखने, तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने और लाभुकों तक योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।

मुसाबनी दौरे के क्रम में उपायुक्त ने आम बागवानी योजना के एक लाभुक से मुलाकात कर योजना से हो रहे लाभ, पौधों की स्थिति, रखरखाव और आय बढ़ाने की संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बागवानी आधारित योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ किसानों और ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लाभुकों को तकनीकी मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

इसके बाद उपायुक्त डुमरिया पहुंचे, जहां उन्होंने प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने, नियमित मॉनिटरिंग और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

डुमरिया में उपायुक्त ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भवन में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, चिकित्सा सेवाओं के लिए किए गए प्रबंधों और आवश्यक संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को शेष कार्यों को जल्द पूरा कर नए भवन में स्वास्थ्य सेवाओं की शीघ्र शिफ्टिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें – Jharkhand Rajyasabha Election: परिमल नथवाणी की जीत को लेकर कांग्रेस ने राजद व माले पर लगाया धोखा देने का आरोप, महागठबंधन में फूट

Related Articles

Leave a Comment