Home » Chaibasa Crime News : चार दिनों से लापता था मजदूर, तालाब से बरामद हुआ शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Chaibasa Crime News : चार दिनों से लापता था मजदूर, तालाब से बरामद हुआ शव, छानबीन में जुटी पुलिस

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Missing Labourer Body Found in Pond
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोपीनाथपुर पंचायत के लाउजोडा गांव स्थित एक तालाब से मंगलवार को एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मूल रूप से पूर्वी सिंहभूम (गुड़ाबांधा थाना) के बाथनोमुठी गांव निवासी साबरू हांसदा के रूप में हुई है। वह चक्रधरपुर के डोंकासाई गांव में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था।

शनिवार से लापता था मजदूर

परिजनों के अनुसार, साबरू हांसदा शनिवार को अचानक लापता हो गया था। परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। मंगलवार को जब ग्रामीण लाउजोडा गांव के तालाब के पास पहुंचे, तो उन्होंने पानी में एक शव देखा। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

तालाब में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत टोकलो थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अंकित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पंचनामा और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है।

मृतक मूल रूप से चक्रधरपुर के डोंकासाई में रह रहा था, लेकिन उसका शव वहां से दूर लाउजोडा गांव के तालाब में कैसे पहुंचा, यह सवाल बना हुआ है। शव की स्थिति को देखते हुए मौत की वजह रहस्यमयी मानी जा रही है।

हर पहलू पर जांच कर रही है पुलिस

थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

Read Also: Chaibasa Crime News: चाईबासा में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान: सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर लगा जुर्माना, ड्रिंक एंड ड्राइव में एक वाहन जब्त

Related Articles

Leave a Comment