Home » Jamshedpur Knife Crime: SSP के कार्यभार संभालते ही टेल्को में बदमाशों ने एक युवक पर किया चापड़ से हमला, लूट लिया पर्स

Jamshedpur Knife Crime: SSP के कार्यभार संभालते ही टेल्को में बदमाशों ने एक युवक पर किया चापड़ से हमला, लूट लिया पर्स

असीम बनर्जी के दोनों हाथों में गंभीर जख्म आए हैं। उन्हें प्लास्टिक सर्जरी करानी पड़ेगी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

by Mujtaba Haider Rizvi
telco crime news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : एसएसपी एहतेशाम वकारिब के जमशेदपुर एसएसपी के पद पर कार्यभार संभालते ही बदमाशों ने टेल्को में चापड़ चला कर उन्हें चुनौती दी है। टेल्को में बदमाशों ने चापड़ से युवक को जख्मी कर पर्स लूट लिया और फरार हो गए। टेल्को पुलिस अब तक बदमाशों का सुराग तक नहीं लगा पाई है। इस घटना ने बता दिया है कि जमशेदपुर में एसएसपी की राह आसान नहीं है। उन्हें शहर में भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी। तभी चापड़बाजी की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकेगी। उन दुकानों पर भी शिकंजा कसना पड़ेगा जहां आसानी से चापड़ किसी को भी उपलब्ध हो जा रहा है।

टेल्को थाना क्षेत्र के कंपनी रोड पर बुधवार की देर रात बिरसानगर जोन नंबर वन बी के रहने वाले युवक पर बदमाशों ने चापड़ से हमला कर उसका पर्स लूट लिया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस हमले में युवक असीम बनर्जी के हाथों में गंभीर चोट आई है।

असीम बनर्जी ने बताया कि वह किसी काम से मानगो गए थे। बुधवार आधी रात के करीब वह अपने घर बिरसानगर लौट रहे थे। तभी तार कंपनी रोड पर तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक लिया और चपड़ से हमला करना शुरू कर दिया। असीम बनर्जी ने अपने हाथों से चापड़ के वार को रोकने का प्रयास किया। इस घटना में उनके हाथों में गंभीर चोट आई है। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल असीम बनर्जी को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें डॉक्टरों ने टाटा मेन अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है की असीम बनर्जी के दोनों हाथों में गंभीर जख्म आए हैं। उन्हें प्लास्टिक सर्जरी करानी पड़ेगी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

Read also Tatanagar Train Murder Case : CCTV, UPI और साइबर ट्रेसिंग से आरोपी गिरफ्तार, संयुक्त अभियान ‘रेल प्रहरी’ को बड़ी सफलता

Related Articles

Leave a Comment