
Jamshedpur : आदित्यपुर स्थित स्वर्गीय हिमांशु सिंह के आवास पर शनिवार को झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पहुंचे। उनके साथ पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी और भाजपा नेता भानु प्रताप शाही भी मौजूद रहे। नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
ब उन्होंने मांग की कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिले और प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे।
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू नेभाजपा नेताओं ने स्वर्गीय हिमांशु सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दुखद घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि भाजपा इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। पार्टी न्याय की लड़ाई में हर स्तर पर परिवार का साथ देगी। इस दौरान उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार पर भी निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।
नेताओं ने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है और आम लोगों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग दोहराई।

