Home » Palamu Road Accidents : पलामू में सड़क हादसों का कहर : कार की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Palamu Road Accidents : पलामू में सड़क हादसों का कहर : कार की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Palamu Road Accidents : हैदरनगर व छतरपुर में अलग-अलग हादसों में महिला समेत दो लोग गंभीर, एमएमसीएच में इलाज जारी

by Birendra Ojha
Road-Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिला में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को देर रात और रविवार को हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज-अस्पताल (एमएमसीएच) में इलाज चल रहा है।

सबसे बड़ा हादसा पाटन थाना क्षेत्र के कारीआहर गांव के पास शनिवार को देर रात हुआ। पड़वा थाना क्षेत्र के लामी पतरा गांव निवासी मंगल सिंह (35) अपनी सात वर्षीय पुत्री के साथ बाइक से ससुराल से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंगल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एमएमसीएच पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

दूसरी ओर, रविवार को हैदरनगर थाना क्षेत्र के बहेरा गांव के पास नवीनगर थाना क्षेत्र के चनरगढ़ गांव निवासी कमला देवी (40) बाइक से मायके जा रही थी। रास्ते में अचानक बेहोश होकर बाइक से गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमएमसीएच रेफर किया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

वहीं, छतरपुर थाना क्षेत्र के मसीहानी गांव के पास शनिवार को रात में अर्जुनडीह गांव निवासी सहबजान अंसारी (42) शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भी एमएमसीएच रेफर किया गया है।

पुलिस ने तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। पाटन और छतरपुर थाना की पुलिस अज्ञात वाहनों की पहचान में जुटी है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read Also: Ranchi News: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 14.5 किमी पैदल चलकर किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, की देश की सुख-समृद्धि की कामना

Related Articles

Leave a Comment