
Jamshedpur news: सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत साई परिवार विश्व सेवा संस्थान, जमशेदपुर के लिए यह गर्व का क्षण है। संस्थान का पंजीकरण भारत सरकार के नीति आयोग (NITI Aayog) के NGO DARPAN पोर्टल पर सफलतापूर्वक हो गया है। संस्थान को Unique ID: JH/2026/1139221 प्रदान की गई है। NGO DARPAN पोर्टल स्वयंसेवी संस्थाओं और सरकार के बीच पारदर्शिता, जवाबदेही एवं बेहतर समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है। इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन राजीव कुमार एवं अध्यक्ष अनूप रंजन ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब संस्थान समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी तथा पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान ने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों से समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में जनसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में नई योजनाओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

