Home » Jharkhand Crime: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के दो गुर्गे कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

Jharkhand Crime: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के दो गुर्गे कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​हजारीबाग : पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हजारीबाग में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जा रहे कुख्यात राहुल दुबे गैंग के दो गुर्गों को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, कारतूस और एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई है।

​गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

​जानकारी के मुताबिक, पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के कुछ गुर्गे हथियारों से लैस होकर स्कॉर्पियो से हजारीबाग की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई और इलाके की घेराबंदी कर दी।

​चेकिंग के दौरान धरे गए अपराधी

​पुलिस को सफेद रंग की संदिग्ध स्कॉर्पियो आती दिखी। जब रुकने का इशारा किया तो वाहन में सवार अपराधियों ने भागने की कोशिश की। लेकिन पहले से मुस्तैद पुलिस के जवानों ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
तलाशी लेने पर उनके पास से लोडेड पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। ​पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये दोनों हजारीबाग में किसे निशाना बनाने जा रहे थे और इनके तार और कहां-कहां जुड़े हैं।

Read Also:
Jamshedpur News: जमशेदपुर में 275 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, 1.37 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त 

Related Articles

Leave a Comment