Home » Jamshedpur News: क्वार्टर खाली करने के अनाउंसमेंट के बाद केबुल कंपनी के सामने कर्मचारियों का हंगामा

Jamshedpur News: क्वार्टर खाली करने के अनाउंसमेंट के बाद केबुल कंपनी के सामने कर्मचारियों का हंगामा

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Cable Company Quarter Eviction Protest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के केबुल कंपनी को वेदांता ने टेकओवर किया है। इसके बाद कर्मचारियों को क्वार्टर खाली करने की नोटिस थमा दी गई है। साथ ही मंगलवार की शाम इलाके में एलान कर दिया गया कि सभी कर्मचारी क्वार्टर खाली कर दें। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है।

कर्मचारियों ने बुधवार को केबुल कंपनी के सामने जमकर हंगामा किया। गेट पर खड़े गार्ड को खरी खोटी सुनाई। लोगों का कहना है कि कंपनी के अधिकारी आकर कर्मचारी नेताओं से बात करें। उनका कहना है कि कोई क्वार्टर खाली नहीं करेगा। कर्मचारियों का कहना है कि उनका जो भी बकाया है, कंपनी को देना होगा। कर्मचारियों को पूरा पैसा चाहिए।

Read Also: Jamshedpur CBI News: जमशेदपुर में CBI की छापेमारी, साइबर ठगी की जांच में टुईलाडूंगरी के युवक को हिरासत में लिया

Related Articles