Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर के कैनाल में महिला का नग्न शव मिलने से सनसनी, पहचान नहीं हुई, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

Jamshedpur News : जमशेदपुर के कैनाल में महिला का नग्न शव मिलने से सनसनी, पहचान नहीं हुई, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कैनाल से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित कलियाडीह कैनाल में रविवार सुबह एक करीब 35 वर्षीय महिला का नग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने और खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर जब कैनाल में तैरते शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कैनाल से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है और परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार महिला का शव नग्न अवस्था में पानी में तैर रहा था। उसके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। शव की स्थिति को देखकर लोगों ने आशंका जताई कि महिला की हत्या कर शव को कैनाल में फेंका गया हो सकता है। कुछ लोगों ने महिला के साथ किसी अप्रिय घटना की भी आशंका व्यक्त की है। उनका कहना है कि कोई महिला इस तरह नग्न अवस्था में कैनाल में स्नान करने नहीं जाएगी, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

हालांकि पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह भी संभावना है कि महिला कहीं अन्य स्थान से पानी के बहाव के साथ यहां पहुंची हो। प्रथम दृष्टया नहाने के दौरान डूबने से मौत की आशंका भी जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Read also Seraikela News: आदित्यपुर के कलाकार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 4 लाख मोतियों से तैयार किया भगवान राधा-कृष्ण का सबसे बड़ा आध्यात्मिक पोर्ट्रेट

Related Articles