Home » Jamshedpur News : 15 अगस्त से पहले डुमरिया को मिलेगा 10 करोड़ का 30 बेड का नया अस्पताल, विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण

Jamshedpur News : 15 अगस्त से पहले डुमरिया को मिलेगा 10 करोड़ का 30 बेड का नया अस्पताल, विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण

अस्पताल शुरू होने के बाद डुमरिया प्रखंड की 10 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
potka sanjeev sardar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए 30 बेड के नए अस्पताल का उद्घाटन 15 अगस्त से पहले किए जाने की तैयारी है। शुक्रवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने भालुकपातड़ा मौजा स्थित नवनिर्मित अस्पताल भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य और आवश्यक सुविधाओं की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को अस्पताल को जल्द पूरी तरह तैयार करने का निर्देश दिया ताकि क्षेत्र के लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र समाप्त होने के बाद 15 अगस्त से पहले अस्पताल का विधिवत उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।

अस्पताल को जल्द मिलेगी बिजली और शव वाहन

विधायक संजीव सरदार ने बताया कि अस्पताल के लिए शव वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं अस्पताल परिसर में बिजली आपूर्ति का कार्य भी अंतिम चरण में है। करीब 9.5 लाख रुपये की लागत से बिजली व्यवस्था तैयार की जा रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल तक बिजली आपूर्ति शुरू करने के साथ ट्रांसफॉर्मर तक भूमिगत केबल बिछाने का काम एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

10 पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

विधायक ने कहा कि अस्पताल शुरू होने के बाद डुमरिया प्रखंड की 10 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू, सीएचसी प्रभारी डॉ. पाराव माझी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मनीष बारी, मिर्ज़ा सोरेन, भगत बास्के सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Read also Gumla Murder: जमीन विवाद में महिला को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला, तहकीकात में जुटी पुलिस

Related Articles