Home » Mining Inspectors Transfer : झारखंड में 15 खान निरीक्षकों का तबादला, कई को अतिरिक्त प्रभार भी मिला

Mining Inspectors Transfer : झारखंड में 15 खान निरीक्षकों का तबादला, कई को अतिरिक्त प्रभार भी मिला

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड सरकार के खान एवं भूतत्व निदेशालय ने स्थापना समिति की अनुशंसा पर 15 खान निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 4 अगस्त 2026 तक नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। अगस्त 2026 से वेतन नए पदस्थापन कार्यालय से मिलेगा।

खान निरीक्षकों का तबादला

विनोद बिहारी प्रमाणिक को कोल्हान अंचल, चाईबासा से रामगढ़, जितेन्द्र कुमार महतो को बोकारो से संथाल परगना अंचल, दुमका, सुमित प्रसाद को दक्षिणी छोटानागपुर अंचल, रांची से पाकुड़, अजीत कुमार चौधरी को उत्तरी छोटानागपुर अंचल, हजारीबाग से जामताड़ा, विजय करमाली को पलामू अंचल, मेदिनीनगर से प्रतिनियुक्ति पर खूंटी, आदर्श कुमार गुप्ता को संथाल परगना अंचल, दुमका से सरायकेला-खरसावां, रौशन कुमार को रांची से कोल्हान अंचल, चाईबासा, अरविंद उरांव को पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर से गुमला, देवानंद शर्मा को पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा से लातेहार, नीरज कुमार को गुमला से दक्षिणी छोटानागपुर अंचल, रांची, पद्मलोचन ओहदार को लातेहार से उत्तरी छोटानागपुर अंचल, हजारीबाग, अकलेश कुमार को जामताड़ा से हजारीबाग, समीर कुमार ओझा को सरायकेला-खरसावां से जिला खनन कार्यालय हजारीबाग, शुभम दत्ता को जिला खनन कार्यालय सिमडेगा से जिला खनन कार्यालय गिरिडीह भेजा गया। स्नेहा गुप्ता को जिला खनन कार्यालय रांची से स्थानांतरित करते हुए अपर निदेशक खान कार्यालय रांची प्रतिनियुक्त खान निदेशालय झारखंड रांची भेजा गया। वहीं सत्येन्द्र सोरेन को हजारीबाग से चतरा प्रतिनियुक्त किया गया तथा हरेन्द्र कुमार गुप्ता को पलामू अंचल, मेदिनीनगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

Related Articles