Home » Jamshedpur NIT Student Drowning : गालूडीह बराज से मिला एनआईटी छात्र मीर तनवीर हसन का शव, कई दिनों बाद खत्म हुआ खोज अभियान

Jamshedpur NIT Student Drowning : गालूडीह बराज से मिला एनआईटी छात्र मीर तनवीर हसन का शव, कई दिनों बाद खत्म हुआ खोज अभियान

Jamshedpur NIT Student Drowning : सोमवार से एनडीआरएफ की टीम लगातार नदी और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सर्च ऑपरेशन चला रही थी। कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार को गालूडीह बराज से उनका शव बरामद किया गया।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर के बीटेक चौथे वर्ष के छात्र मीर तनवीर हसन का शव बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह बराज से बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से चल रहा एनडीआरएफ और जिला प्रशासन का खोज अभियान समाप्त हो गया। शव मिलने की खबर से परिजनों, सहपाठियों और एनआईटी परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के रहने वाले मीर तनवीर हसन रविवार को अपने दोस्तों के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी के खरकाई नदी चेकडैम में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया था।

सोमवार से एनडीआरएफ की टीम लगातार नदी और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सर्च ऑपरेशन चला रही थी। कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार को गालूडीह बराज से उनका शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही परिजन और एनआईटी के छात्र मौके पर पहुंचे।

घटना के बाद एनआईटी जमशेदपुर के छात्रों में नाराजगी भी देखने को मिली। छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया था। वहीं, परिजन भी लगातार प्रशासन और एनडीआरएफ के संपर्क में रहकर सर्च अभियान की जानकारी लेते रहे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना ने एक बार फिर नदी, चेकडैम और अन्य जलाशयों में सुरक्षा उपायों तथा सावधानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read Also: Jharkhand Liquor Case: शराब घोटाले में डिजिटल रिकॉर्ड खंगालेगी ACB, चार लोगों को किया तलब

Related Articles

Leave a Comment